Parts of Computer in Hindi | कंप्यूटर के अंगो के नाम
लेखक ------- गीता शर्मा
कंप्यूटर का नाम तो आप में से अधिकतर लोगो ने सुना होगा और बहुत से
लोगो के पास आज के समय में अपना एक कंप्यूटर भी होगा, हमें कई बार यह
उत्सुकता होती है की हम जाने कंप्यूटर के अंगो के नाम, computer ke
hardware parts, parts of computer in hindi में जानकारी|
computer ke kitne parts hote hain कंप्यूटर के
अन्दर क्या क्या होता है कंप्यूटर के पार्ट्स का उपयोग, इनकी चर्चा करना
आज हमारा विषय है|
कंप्यूटर के कुछ main parts होते हैं कुछ main parts जैसे कंप्यूटर
केस,मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और पॉवर कार्ड, यह all parts बहुत ही अहम
भूमिका निभाते हैं जब आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं इसी लिए हमें computer
parts ke naam की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है|
एक एक कर हम आज computer ke all parts की चर्चा करेंगे|
आइए computer ke main parts के बारे में बात करते हैं|
Table of Contents
·
Computer ke main parts (part of computer in
hindi)
·
कंप्यूटर केस (Computer Case)
·
मॉनिटर (Monitor)
·
कीबोर्ड (Keyboard)
·
माउस (Mouse)
·
Front of Computer Case
·
Back of Computer Case
·
Other Ports
·
Computer ke parts ke name (peripherals)
·
प्रिंटर (Printer)
·
स्कैनर (Scanner)
·
स्पीकर (Speaker)
·
माइक्रोफोन (Microphone)
·
वेब कैम (Web Cam)
·
गेम कंट्रोलर (Game Controller)
·
ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव (Optical Disk
Drive)
·
डिजिटल कैमरा (Digital Camera)
·
Mobile phone, Tablet और अन्य Devices
·
Inside parts of computer in hindi
·
Computer ke parts name (internal parts of
computer in hindi)
·
मदरबोर्ड (Motherboard)
·
प्रोसेसर (CPU/Processor)
·
रैम (RAM)
·
हार्ड डिस्क (Hard Disk)
·
पी.एस.यू. PSU (Power Supply Unit)
·
एक्सपेंशन कार्ड (Expansion Card)
·
विडियो कार्ड (Video Card)
·
साउंड कार्ड (Sound Card)
·
नेटवर्क कार्ड (Network Card)
·
ब्लूटूथ (Bluetooth)
·
निष्कर्ष
Computer ke main parts (part of computer in hindi)
कंप्यूटर केस (Computer Case)
कंप्यूटर केस मेटल और प्लास्टिक का एक box होता है जो
कंप्यूटर के प्रमुख पार्ट्स को रखता है कंप्यूटर केस के अंदर कुछ पार्ट्स होते हैं
जिनका नाम है – Motherboard, Central Processing Unit (CPU), RAM, HDD और power
supply.
Computer case के सामने की और आपको On/Off बटन
और ऑप्टिकल ड्राइव स्लॉट होते हैं|
कंप्यूटर के केस अलग अलग प्रकार के shape और size में
आते हैं, desktop case को आप किसी भी समतल डेस्क पर मॉनिटर के साथ रखकर उपयोग कर सकते हैं|
मॉनिटर (Monitor)
मॉनिटर विडियो कार्ड के साथ कार्य करते हैं मॉनिटर का उपयोग कर आप image
और text
को
मॉनिटर स्क्रीन पर देख सकते हैं, अधिकतर मॉनिटर में आपको control button मिलता
है जिनका उपयोग कर आप मॉनिटर को डिस्प्ले सेटिंग को बदल सकते हैं , कुछ
मॉनिटर में आपको स्पीकर की भी सुविधा मिलती है|
नए मॉनिटर में आपको LCD (liquid crystal display) या LED
(light emitting diode) डिस्प्ले मिलता
है, यह मॉनिटर बहुत ही पतले होते हैं और इन्हें फ्लैट पैनल डिस्प्ले भी
कहते हैं|
पुराने मॉनिटर में आपको CRT (cathode ray tube) डिस्प्ले
देखने को मिलती थी, crt monitor बहुत बड़े और भारी होते थे और lcd की
तुलना में बहुत अधिक स्थान घेरते थे|
कीबोर्ड (Keyboard)
Computer keyboard कंप्यूटर से communicate करने के लिए एक
मुख्य डिवाइस है कीबोर्ड बहुत प्रकार के होते हैं किन्तु इनका कार्य एक ही होता है
वह है यूजर को कंप्यूटर से communicate करने की सुविधा प्रदान करना|
कीबोर्ड का उपयोग कर आप कंप्यूटर पर typing कर सकते हैं एवं
कुछ shortcut keys का उपयोग कर specific task कर सकते हैं जैसे की my computer open करना,
डॉक्यूमेंट
से जुड़े कार्य, कोड लिखना, प्रोग्राम ओपन करना स्टार्ट मेनू open करने
जैसे कई कार्य computer keyboard
की सहायता से किए जाते हैं|
कंप्यूटर कीबोर्ड से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप what is
computer keyboard in hindi लेख पढ़ सकते हैं|
माउस (Mouse)
माउस यूजर और कंप्यूटर के बीच communication का एक प्रमुख
माध्यम है इसे पोइंटिंग डिवाइस भी कहते हैं यह आपको screen में दिख रहे object
को point
करने
की सुविधा प्रदान करता है जिसे आप click कर सकते हैं और move भी कर सकते हैं|
माउस दो प्रकार के होते हैं, ऑप्टिकल माउस (optical mouse) और
मैकेनिकल माउस (mechanical mouse).
ऑप्टिकल माउस LED Light कर उपयोग करती है पॉइंटर को एक स्थान से दुसरे
स्थान तक ले जाने के लिए , जबकि mechanical mouse में rolling
ball का उपयोग किया जाता है जो movement को डिटेक्ट करती
है |
कंप्यूटर माउस क्या होता है? इस लेख में हमने माउस को विस्तार से समझाया है
ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख पर जाएँ.
यदि आप अपने computer case के आगे और पीछे के हिस्से को देखेंगे तो आपको
बहुत से ports, button और slots देखने को मिलते हैं, विभिन्न कंप्यूटर पर यह पोर्ट्स, बटन
और स्लॉट की संख्या भिन्न भिन्न होती है|
आइये अब हम कंप्यूटर के फ्रंट और बेक केस में क्या होता है उनकी चर्चा
करते हैं |
सभी parts of computer in hindi जो होते हैं वह
एक दुसरे से भिन्न होते हैं बटन पोर्ट्स और स्लॉट एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर
पर जाने पर आपको भिन्न भिन्न दिखाई देते हैं किन्तु कुछ ऐसे पार्ट्स हैं जो आपको
सभी कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं |
इन सभी computer parts की जानकारी से आपको यह जानने में आसानी होती है
कि इन computer parts का कंप्यूटर में क्या उपयोग है और उन्हें एक दुसरे से कैसे जोड़े.
उदाहरण के लिए प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस.
Back of Computer Case
कंप्यूटर के पीछे के भाग को Back Panel कहा जाता है ,
बैक
पैनल में आपको कनेक्शन के पोर्ट्स दिखाई देते हैं जो कुछ specific devices
(विशेष
डिवाइस) के लिए बनाई गयी है |
इनके स्थान कंप्यूटर पर भिन्न भिन्न हो सकते हैं बहुत से कंपनियों के
अपने कुछ special connector होते हैं , कुछ पोर्ट का colour
code भी होता है जिससे यह जानने में आसानी होती है कि उनका उपयोग कब और
किन स्थितियों में किया जाएगा |
Other Ports
कुछ अन्य पोर्ट्स जैसे firewire, thunderbolt एंड HDMI
होते
हैं जिनका उपयोग भिन्न भिन्न स्थितियों में किया जाता है |
बेसिक कंप्यूटर सेटअप में आपको कंप्यूटर केस (computer case),
मॉनिटर
(monitor), कीबोर्ड (keyboard), और माउस (mouse) देखने को मिलता
है किन्तु आप बहुत से भिन्न भिन्न प्रकार के डिवाइस को पोर्ट्स की सहायता से अपने
कंप्यूटर से जोड़ सकते हैं जिन्हें peripherals कहा जाता है|
आइए जाने कुछ peripherals के बारे में.
Computer ke parts ke name (peripherals)
प्रिंटर (Printer)
प्रिंटर का उपयोग किसी भी फोटो, डॉक्यूमेंट एवं
अन्य, जो आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देते हैं उन्हें पेपर पर छापने के
लिए उपयोग किया जाता है|
प्रिंटर के बहुत से प्रकार होते हैं जैसे inkjet, laser और photo
printer. अब all in one प्रिंटर भी आने लगे हैं जिनका उपयोग आप
डॉक्यूमेंट को scan और copy करने के लिए भी कर सकते हैं|
स्कैनर (Scanner)
स्कैनर किसी भी physical image या document
की copy
बना
कर कंप्यूटर पर डिजिटल रूप में सेव करने की सुविधा प्रदान करता है |
बहुत से स्कैनर all in one printer का पार्ट होते
हैं किन्तु आप इन्हें अलग से भी खरीद सकते हैं |
स्पीकर (Speaker)
स्पीकर एक output device होता है जो आपको sound और music
सुनने
में सहायता करता है, यदि कंप्यूटर से किसी भी प्रकार का sound output आपको
चाहिए तो आपको हैडफ़ोन या माइक्रोफोन का उपयोग करना होगा|
आपके स्पीकर के मॉडल के आधार पर आप इसे usb port या audio
port से जोड़ सकते हैं|
माइक्रोफोन (Microphone)
माइक्रोफोन एक input device है जो यूजर के द्वारा दिए गए जानकारी को
कंप्यूटर तक पहुचाता है आप माइक्रोफोन का उपयोग कर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं
या इन्टरनेट के माध्यम से कंप्यूटर पर किसी से बात कर सकते हैं|
बहुत से computer और laptop पर माइक्रोफोन in
built होते हैं|
वेब कैम (Web Cam)
web cam या webcam एक इनपुट डिवाइस है जो आपको कंप्यूटर पर विडियो रिकॉर्ड करने व फोटो
लेने की सुविधा प्रदान करता है इसका उपयोग आप विडियो कॉल करने के लिए भी कर सकते
हैं|
बहुत से webcam, माइक्रोफोन के साथ आते हैं|
गेम कंट्रोलर (Game Controller)
Game controller या joystick कंप्यूटर पर गेम
खेलने के लिए उपयोग किये जाते हैं, market में बहुत से प्रकार के controller उपलब्ध
हैं आप गेम खेलने के लिए कीबोर्ड और माउस का भी उपयोग कर सकते हैं|
ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव (Optical Disk Drive)
ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव कंप्यूटर के फ्रंट में होती है, ऑप्टिकल
ड्राइव का उपयोग कर आप cd/dvd द्वारा विंडोज इनस्टॉल करना, सॉफ्टवेयर
इंस्टाल, विडियो, ऑडियो,मूवीज देखना आदि कार्य कर सकते हैं|
आप blank cd/dvd का उपयोग कर अपने कंप्यूटर के software,
movies, video, audio को ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव की सहायता से cd/dvd में स्थापित (write)
भी
कर सकते हैं|
डिजिटल कैमरा (Digital Camera)
डिजिटल कैमरा आपको फोटो और विडियो लेने की सुविधा प्रदान करता है
जिन्हें आप digital format में ले सकते हैं इस कैमरे को आपको अपने
कंप्यूटर से जोड़ना होता है जिन्हें आप usb port के द्वारा जोड़
सकते हैं|
Mobile phone, Tablet और अन्य Devices
यदि आपके पास कोई मोबाइल टेबलेट या अन्य डिवाइस है जो usb
port के साथ आता है तो आप उनका उपयोग अपने कंप्यूटर पर कर सकते हैं|
Inside parts of computer in hindi
क्या आपने कभी अपने कंप्यूटर के अंदर देखा है या देखने की कोशिश की
है कि computer case के अन्दर आपको क्या मिलता है, आपको बहुत से
छोटे छोटे कंप्यूटर पार्ट्स आपके कंप्यूटर पर देखने को मिलती है|
आइये देखें inside parts of computer in hindi.
Computer ke parts name (internal parts of computer in hindi)
cpu parts name and pictures
मदरबोर्ड (Motherboard)
Motherboard कंप्यूटर का main circuit board होता
है, यह एक इलेक्ट्रॉनिक की thin plate होती है जो cpu,
memory, को आपस में जोडती है, हार्डडिस्क और ऑप्टिकल ड्राइव जोड़ने के लिए
इनमे connectors होते हैं एक्सपेंशन कार्ड motherboard पर होते हैं
जिससे कि audio और video को control किया जा सके.
बेक panel पोर्ट्स भी connector की सहायता से motherboard से
जुड़े होते हैं, प्रत्यक्ष (directly) या अप्रत्यक्ष (indirectly) मदरबोर्ड, कंप्यूटर के सभी
पार्ट्स से जुड़े (connect) रहते हैं|
प्रोसेसर (CPU/Processor)
CPU जिसे Processor भी कहा जाता है वह कंप्यूटर के अन्दर पाया जाता
है जो कि मदरबोर्ड से जुड़ा होता है.
बहुत से लोग प्रोसेसर को brain of the computer भी
कहते हैं|
प्रोसेसर का काम कंप्यूटर पर आपके द्वारा दिए गए command को
पूरा करना होता है, जब भी आप कोई key press करते हैं या माउस से click करते
हैं या कोई software को ओपन करते हैं तो आप cpu को एक instruction signal भेजते
हैं|
सी.पी.यू 2 इंच का एक ceramic box होता है जिसमे सिलिकॉन की चिप लगी होती है जो
उसके अन्दर होती है|
CPU Motherboard के CPU Socket में लगाया जाता
है जो एक heatsink से cover किया जाता है जो cpu से उसकी गर्मी बाहर निकालता है|
प्रोसेसर की speed को megahertz या gigahertz
से
दर्शाया जाता है, एक fast processor आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का तेजी से पालन
कर सकता है|
कंप्यूटर की speed उसके सभी components पर निर्भर करता
है न की केवल processor पर निर्भर करता है |
रैम (RAM)
Random Acess Memory आपके कंप्यूटर की short term memory होती
है जब भी आपका कंप्यूटर कोई कैलकुलेशन परफॉर्म करता है तो data टेम्पररी
तौर पर RAM में Store होती है जब तक उनकी आवश्यकता होती है या जब तक कि कंप्यूटर को shutdown
या restart
न
किया जाए.
यदि आप किसी डॉक्यूमेंट, एक्सेल शीट और किसी अन्य फाइल पर कार्य कर रहे
हैं तो आपको इन्हें save करना आवश्यक है जब आप अपनी फाइल सेव करते हैं
तो आपका data कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में store हो जाता है जो
की एक long term memory होती है|
RAM को megabytes (MB) या gigabytes (GB) से मापा जाता है
जितनी अधिक RAM आपके कंप्यूटर पर होगी उनते ही अधिक कार्य एक समय में आप अपने
कंप्यूटर पर कर सकेंगे|
यदि आपको कंप्यूटर पर पर्याप्त RAM नहीं होती है तो
आपको आपके कंप्यूटर पर lag दिखाई देगा, कंप्यूटर
प्रोग्राम ठीक से कार्य नहीं करेंगे जब आप एक समय पर एक से अधिक software को open
करने
की कोशिश करेंगे|
बहुत से लोग कंप्यूटर की performance को बढ़ाने के
लिए अधिक RAM का उपयोग करते हैं|
हार्ड डिस्क (Hard Disk)
हार्ड डिस्क long term memory है इसे secondary
storage device भी कहा जाता है, हार्ड डिस्क software, files,
documents, photo, video आदि store करने के लिए उपयोग किया जाता है |
इसमें कंप्यूटर के बंद (off/shutdown) होने के बाद भी
आपके कंप्यूटर पर data (save) सुरक्षित रहता है|
जब आप किसी प्रोग्राम को run करते हैं या किसी file को ओपन करते हैं
तो कंप्यूटर कुछ data हार्ड डिस्क से रैम में store कर देता है और
जब आप फाइल को save करते हैं तो data फिर से hard disk में copy
कर
दिया जाता है|
आपकी हार्ड डिस्क जितना अधिक fast होगा आपके
कंप्यूटर का startup और program की loading भी उतनी अधिक
तेजी से होगा|
एस.ऍम.पी.एस S.M.P.S. (switched-mode power supply )
Power Supply Unit AC Power को DC Power में convert
करता
है जो कंप्यूटर को पॉवर देने के लिए उपयोग में लाया जाता है, यह
केबल के द्वारा motherboard और दुसरे components को पॉवर supply
करता
है|
एक्सपेंशन कार्ड (Expansion Card)
ज्यादातर कंप्यूटर Motherboard में एक्सपेंशन
स्लॉट पाए जाते हैं जिनका उपयोग बहुत प्रकार के एक्सपेंशन कार्ड के लिए उपयोग किया
जा सकता है|
इन्हें PCI कार्ड भी कहा जाता है (peripheral
component interconnection)
हो सकता है आपको कभी पीसीआई कार्ड का उपयोग ही न करना पड़े, कारण
यह है कि ज्यादातर motherboard में built in video, sound, network और
अन्य सुविधाए प्रदान कर दी जाती हैं|
यदि आप अपने कंप्यूटर की परफॉरमेंस को बढ़ाना चाहते हैं तो आप आपने
कंप्यूटर में एक दो कार्ड्स लगा सकते हैं |
आइये कुछ एक्सपेंशन कार्ड की चर्चा करते हैं|
विडियो कार्ड (Video Card)
विडियो कार्ड के कारण ही आप मोनिटर (monitor) पर दृश्य देख
सकते हैं बहुत से कंप्यूटर पर GPU (graphics processing unit) built in होता
है|
यदि आपको high graphic गेम खेलने हैं तो आप एक fast विडियो
कार्ड या graphic card लगा सकते हैं जिससे आपके कंप्यूटर की graphic performance बढ़
जाती है |
साउंड कार्ड (Sound Card)
साउंड कार्ड जिसे audio card भी कहा जाता है यह आपके कंप्यूटर पर साउंड
प्रदान करने का कार्य करता है आप साउंड कार्ड के माध्यम से ही स्पीकर या हैडफ़ोन
पर गाने सुनते हैं|
ज्यादातर motherboard में साउंड कार्ड in built आते
हैं किन्तु आप बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए साउंड कार्ड खरीद कर अपने कंप्यूटर के
एक्सपेंशन स्लॉट पर लगा सकते हैं|
नेटवर्क कार्ड (Network Card)
नेटवर्क कार्ड आपको अपने कंप्यूटर पर इन्टरनेट acess करने
की सुविधा प्रदान करता है|
नेटवर्क कार्ड की सहायता से आप networking कर, एक
कंप्यूटर को नेटवर्क से जोड़ सकते हैं और इन्टरनेट भी acess कर सकते हैं|
नेटवर्क कार्ड को आप ethernet cable या wireless
के
माध्यम से जोड़ सकते हैं, ज्यादातर motherboard में built
in network chip होते हैं आप चाहें तो अलग से भी नेटवर्क कार्ड अपने कंप्यूटर पर
एक्सपेंशन कार्ड के माध्यम से इनस्टॉल कर सकते हैं|
ब्लूटूथ (Bluetooth)
ब्लूटूथ एक wireless technology का हिस्सा है जो
छोटी दुरी पर communicate करने के लिए बनाया गया है|
ब्लूटूथ का उपयोग ज्यादातर wireless keyboard, mouse और printer
जैसे
devices को जोड़ने के लिए किया जाता है|
ब्लूटूथ motherboard में in built होते हैं या wireless
नेटवर्क
कार्ड के साथ आते हैं|
यदि आपके कंप्यूटर पर bluetooth नहीं है तो आप bluetooth
usb adapter खरीद भी सकते हैं|
कंप्यूटर का इतिहास | history of computer in hindi
निष्कर्ष
जैसा कि हमने parts of computer in hindi में जाना कि computer
के
बहुत से parts होते हैं जिनमें keyboard, mouse, computer case, RAM, HDD और PSU
शामिल
है|
Computer Parts in hindi में हमें यह भी जाना कि कंप्यूटर के बाहर और
अन्दर भी ऐसे बहुत से पार्ट्स होते हैं जिनकी जानकारी होना हमें बहुत आवश्यक है|
internal parts of computer in hindi में हमने उन सभी
parts के बारें में चर्चा की, साथ ही साथ हमने मदरबोर्ड पर जुड़ने वाले
पार्ट्स के बारे में जाना, components of computer in hindi की चर्चा की
जिनमे हमने printer, scanner, speaker, camera आदि की चर्चा की|
एक कंप्यूटर केस बहुत से special parts से मिलकर बना
होता है सभी अपना योगदान कंप्यूटर को बेहतर बनाने में देते हैं, हर
पार्ट्स का अपना एक विशेष कार्य होता है जिन्हें वह कंप्यूटर पार्ट्स perform
करते
हैं|
आप हमें बताए हमारे द्वारा दी गई (basic parts of computer in
hindi) computer ke parts ke baare mein jankari आपको कैसी लगी|


















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें